बोर्ड बैठक में हुई विकास कार्यों पर चर्चा

Aug 15, 2024 - 00:48
 0  14
बोर्ड बैठक में हुई विकास कार्यों पर चर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । बनकटी नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बुधवार को चेयरमैन उर्मिला देवी की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक की गई । जिसमें जलनिकासी,सड़क,स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई,जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र,परिवार रजिस्टर की नकल,नाली व आयुष्मान कार्ड आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई । जिसपर अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने सम्बंधित समस्याओं के निराकरण कराने का आश्वासन दिया ।बैठक में सभासद नवीन पाल,बाबूराम चौधरी,दिनेश चौधरी,शबनम बानो,ऋषिराज मुनि तथा साधुशरण आदि ने एक एक कर अपने अपने वार्डों की स्ट्रीट लाइट,नाली निर्माण,जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में एफिडेविट, विद्युत पोल आदि समस्याओं को गिनाया । अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि नाली,खड़ंजा, दिव्यांग शौचालय आदि के निर्माण हेतु एक करोड़ तेईस लाख की लागत के विभिन्न परियोजनाओं का टेंडर कराकर विकास कार्य कराया जा रहा है । रही बात जन्म व मृत्यु प्रमाम की, तो 21 दिनों के बाद आवेदन करने पर एफिडेविट देना होगा जबकि इसके पूर्व आवेदन पर किसी प्रकार के एफिडेविट की आवश्यकता नहीं है । जबकि प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पोर्टल पर नेटवर्क की समस्या आड़े आ रही है जिसके चलते विलंब हो रहा है । अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने कहा कि वार्डों के हर समस्याओं पर नजर है बजट के अनुसार कार्य किया जा रहा है , जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा । इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए सभासदों व नपं कर्मचारियों में झंडा वितरण किया तथा अपने अपने वार्डों में तिरंगा फहराते हुए अभियान को सफल बनाने की अपील की । बैठक में मुख्यरूप से कौशल चौधरी,मोहम्मद हफीज,बृजेश यादव,श्याम सुंदर चौधरी तथा बंटी पांडेय,सुभाष शर्मा,संजू चौधरी,वीरेंद्र गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow