डीजीपी द्वारा सिल्वर मेडल पाकर सम्मानित होंगे ये इंस्पेक्टर

Aug 14, 2024 - 23:44
 0  20
डीजीपी द्वारा सिल्वर मेडल पाकर सम्मानित होंगे ये इंस्पेक्टर

अजमेर अली INewsUP

 गोरखपुर । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा गुलरिहा थाने के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय को 15 अगस्त 2024 के अवसर पर सम्मानित करते हुए सिल्वर मेडल प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय को उत्कृष्ट कार्य के लिए 2014 में वीरता का गैलंट्री अवार्ड राष्ट्रपति महोदय के हाथों मिल चुका है । वहीं 2020 में डीजीपी द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान व 2021 में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्राप्त कर चुके हैं । उनके कार्यों को देखते हुए इस वर्ष पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा सिल्वर मेडल 15 अगस्त 2024 को प्रदान किया जाएगा । इसकी सूचना मिलते ही थाने के सभी पुलिस कर्मियों ने बधाई दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow