सम्मानित हुए स्वच्छ सारथी क्लब के योद्धा

Aug 12, 2024 - 23:06
 0  70
सम्मानित हुए स्वच्छ सारथी क्लब के योद्धा

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । बनकटी नगर पंचायत के चन्द्रनगर वार्ड मथौली स्थित सीडीए विद्यालय सभागार में सोमवार को स्वच्छ सारथी क्लब सम्मान समारोह का आयोजन किया गया तथा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर द्वारा स्वच्छता योद्धा व स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यों से संवाद स्थापित किया गया । अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर बनकटी नगर पंचायत के स्वच्छता की ब्रांड एंबेसडर डॉ. अरुणा पाल ने युवाओं के मानसिक व सामाजिक विकास के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया तथा उनसे संवाद स्थापित करते हुए स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी व अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ल,अतुल पाल,आशीष श्रीवास्तव,प्रवेश कुमार दूबे, भगवानदीन, विनय विनय दूबे, मो. सफीक समेत सीडीए एकेडमी के शिक्षक आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow