ससुराल से आ रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Aug 11, 2024 - 15:20
Aug 11, 2024 - 17:30
 0  196
ससुराल से आ रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

अश्विनी कसौधन INewsUP

 बस्ती । मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुंडेरवा महादेवा मार्ग पर स्थित मनिकौरा कला केवटहिया गांव के पास शनिवार शाम लगभग आठ बजे मुंडेरवा से महादेवा की तरफ जा रहे युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। लेकिन वहीं मात्र एक संजोग कहा जा सकता है। कि बगल से गुजर रही ट्रक के नीचे चला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पिकअप लेकर पिकअप चालक मौके से भाग निकाला। पिकअप चालक को पिकअप लेकर भागता देख ट्रक चालक भी ट्रक को मौके पर छोड़ कर वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों द्वारा मुंडेरवा पुलिस को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच कर मुंडेरवा पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे मे लेकर थाने ले गई। अभी एक माह पूर्व वैवाहिक बंधन में बंधे युवक की इस मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हुई है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow