बेटे को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की हादसे में मौत

Feb 16, 2024 - 00:00
 0  148
बेटे को परीक्षा दिलाने जा रहे पिता की हादसे में मौत

संदीप चौरसिया INewsUP कुदरहा बस्ती । कलवारी थानाक्षेत्र के कुसौरी गाँव निवासी वली मोहम्मद की घने कोहरे के चलते अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक वली मोहम्मद अपने बेटे जैद को परीक्षा दिलाने गायघाट मदरसा जा रहा था । जैसे ही वह राम जानकी मार्ग के देवडाड़ के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए । घायलों को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सीएचसी बहादुरपुर ले गए जहां चिकित्सक ने 55 वर्षीय वली मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया तथा जैद की हालत गंभीर देख अस्पताल रेफर कर दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow