बसंत पंचमी पर विभिन्न स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम

Feb 15, 2024 - 23:48
 0  19
बसंत पंचमी पर विभिन्न स्कूलों में हुए विविध कार्यक्रम

सरताज आलम INewsUP

 बस्ती । श्रीमती सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज नगर बाजार में बुधवार को बसंत पंचमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह उर्फ मानिक भैया रहे । मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन ऋतुराज बसंत का आगमन माना जाता है और बसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। कार्यक्रम में निदा कौसर, शिगुफा अरबाज, संध्या यादव, ईरम फातिमा, शशि गुप्ता, वर्षा सिंह, खुशनुमा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान श्रीमती सूर्य कुमारी बालिका इंटर कॉलेज के की प्रधानाचार्य सीमा गौड़, बड़े बाबू अनिल श्रीवास्तव, छोटे बाबू रंजीत श्रीवास्तव, ईरम फातिमा, विकास यादव, महबूब अंसारी सहित तमाम छात्र छात्राओं के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow