ग्राम पंचायतों में जारी है घटिया सामग्री व फर्जी हाजिरी के खेल
सरताज आलम INewsUP
बस्ती । कप्तानगंज विकास खण्ड के अधिकांश ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है,जिम्मेदार अनजान है। ब्लाक कप्तानगंज में आये दिन खुले आम भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है यहा सचिवो की ड्यूटी की उपलब्धि कागजो में सीमित होती है। यहाँ सचिवो के मुन्शी कार्य करते है आये दिन परिवार रजिटर से लेकर प्रधानो का स्ट्रीमेंट मे भी इंवॉल्व रहते हैं। इसी प्रकार से ग्राम पंचायतो में भी धारातल पर कार्य नाम मात्र करवा कर पूरा भुगतान लिया जा रहा है। हाल ही में ग्राम पंचायत नरहरपुर मे उचित दर की दुकान एवं जन सुबिधा केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जिसका खुलसा ग्राम पंचायत नरहरपुर के प्रधान प्रति निधि रणविजय चौधरी ने स्वयं किया है। प्रधान प्रति निधि द्वारा बताया कि उचित दर की दुकान एवं जन सुबिधा केंद्र के निर्माण में लग रहे पीले ईट को हमारे द्वारा उखाड़कर दूसरे ईट का प्रयोग किया जायेगा अभी हमारे द्वारा नीव भरकर बीम खड़ा किया गया है। इनता ही नही ग्राम पंचायत नरहरपुर में फर्जी हाजिरी भी जारी है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुची मीडिया टीम को काम करते एक भी मजदूर नही मिले इसी प्रकार से ब्लाक के कई ग्राम पंचायतों में विकास का कार्य किया जा रहा है। ब्लाक के अधिकारी अपना हिस्सा लेकर मामले को दबा देते है। जब भष्ट्राचार का खुलसा शिकायत कर्ता या मीडिया द्वारा किया जाता है तब उच्च अधिकारियों द्वारा नोटिस के जरिए जांच उसी सम्बंधित ब्लाक पर भेज कर जांच आख्या मांगी जाती है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामित जांच अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत में पहुंचकर ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न किया जाता है अपने आप को बचाने के लिए ग्राम प्रधानों के द्वारा जांच अधिकारी को मोटी रकम देनी पड़ती है। रकम मिलने पर साहब उनके पक्ष में जांच रिपोर्ट लगाते हैं ।
What's Your Reaction?

