शिक्षा सॉफ्टवेयर है तो खेल है हार्डवेयर-- डॉ. फैसल अख्तर
बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP
महादेवा बस्ती । बस्ती शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालरोग विशेषज्ञ डा. मोहम्मद इकबाल तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मजहर आजाद,डा. फैसल अख्तर,प्रेम अग्रवाल व अशोक अग्रवाल रहे । खेल उत्सव में संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही क्रिकेट, बैटमिंटन, ठग ऑफ वार,खो खो,लांस रेस,ब्रिक रेस,शार्ट रेस,सैक रेस आदि का खेल आयोजित किया गया । प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए डा. फैसल ने कहा कि कंप्यूटर और मोबाइल के इस नए युग में आज के युवा शारीरिक श्रम से दूर हैं, ऐसे में शारीरिक अभ्यास और खेल बहुत ही आवश्यक हो जाते हैं । जिस तरह शिक्षा ग्रहण करने में मस्तिष्क रूपी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है ठीक उसी तरह खेल से शारीरिक अभ्यास होता है और मस्तिष्क को ऊर्जा मिलती है जिससे छात्र और अच्छा कर सकते हैं, कहा जाता है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है । नर्सरी क्लास से लेकर कक्षा आठ तक के छात्रों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया । सभी विजेता छात्रों को शील्ड, मेडल, स्टेशनरी किट, राइटिंग पैड व सभी सहभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया l
What's Your Reaction?

