सरिया लदी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी कार
अजमेर अली ब्यूरो चीफ
INewsUP गोरखपुर - कैंपियरगंज क्षेत्र के करमैनी सोनौरा मोड़ से दो सौ कदम आगे सरिया लदी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में मंगलवार की सुबह पांच बजे पीछे से तेज रफ़्तार कार जाकर घुस गई और कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे दोनों युवकों की जान बाल बाल बच गई उन्हें खरोच तक नहीं लगी। कार सवार पीपीगंज थाना क्षेत्र के पंचगांवा निवासी अजित सिंह और अली हुसैन ने बताया कि मंगलवार की सुबह पांच बजे सोनौरा जा रहे थे। करमैनी सोनौरा रोड पर सड़क के किनारे सरिया लादे ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी सामने अचानक से दिखाई नहीं दिया। कार को रोकने की कोशिश किए लेकिन तब तक कार ट्राली के पीछे घुस गई। और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि ट्रैक्टर ट्राली चालक शौच के लिए गाड़ी किनारे कर उतर गया था। पीछे से कार सवार आए और भीड़ गए। चलाक दुर्घटना को होते देख वह डर वश वहां से हट गया। करमैनी चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल किया जा रहा है। लेकिन ट्रैक्टर ट्राली चालक का कोई दोष नहीं है।
What's Your Reaction?

