पुरस्कार पाकर खिले छात्रों के चेहरे
मोहम्मद आरिफ INewsUP
अयोध्या यूपी । अयोध्या के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान बड्स अकादमी चंदन बाग दीन दयाल नगर अयोध्या में रविवार को वार्षिक अंक पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर कक्षा नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए वार्षिक परिणाम घोषणा बड्स अकादमी में आयोजित की गई एवं कक्षा मे विशेष स्थान प्राप्त किये छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया l माता-पिता अपने बच्चों की प्रगति देखकर प्रसन्न और संतुष्ट थे। छात्र अगली उच्च कक्षा में पदोन्नत होने से खुश थे। बच्चों को पुरस्कार आचार्य नरेंद्र देव वार्ड के पार्षद श्री अनूप श्रीवास्तव एवं समाजसेवी अयोध्या पुलिस मे विशेष स्थान रखने पुलिस में महानिरीक्षक कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक रंजीत यादव जी के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया l शीर्ष रैंक धारकों और विषय टॉपर्स के नाम डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित किए गए थे और दिन के आकर्षण का केंद्र थे। आचार्य नरेंद्र देव वार्ड के पार्षद अनूप श्रीवास्तव जी ने कहा कि बड्स एकेडमी के द्वारा निर्धन लोगों तक भी उत्कृष्ट शिक्षा पहुंच रही हैं ।
What's Your Reaction?

