संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव
संदीप चौरसिया INeswUP
कुदरहा बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के रैनिया गाँव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मकान में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे कुदरहा चौकी इंचार्ज राम अशोक यादव सहित पुलिस टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के मुताबिक रैनियां गांव निवासी राम सागर का 18 वर्षीय पुत्र संजय गुरुवार को मूर्ति विसर्जन कराकर वापस लौटा और भोजन कर सोने चला गया । शुक्रवार की सुबह जब उसकी मां ने साड़ी से बने फंदे के सहारे झूलता देख दहाड़ मारकर रोने लगी । घटना की सूचना पर पहुंचे कुदरहा चौकी प्रभारी राम अशोक यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
What's Your Reaction?

