कुँआनो नदी तट पर मिला युवक का शव

Oct 19, 2024 - 20:04
 0  130
कुँआनो नदी तट पर मिला युवक का शव
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव के निकट कुआनो नदी तट पर एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई । शव की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के भदेश्वर नाथ गांव निवासी कुलदीप पुत्र मेहींलाल के रूप में हुई । जानकारी के मुताबिक कोतवाली थानाक्षेत्र के भदेश्वरनाथ गाँव निवासी मेहीलाल ने 18 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बेटे कुलदीप की गुमशुदगी दर्ज कराई थी । कोतवाली पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन कर रही थी कि शनिवार को लालगंज थानाक्षेत्र के सुकरौली गाँव के निकट कुआनो नदी में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली । सूचना पर पहुंचे पिता ने शव की शिनाख्त बेटे कुलदीप के रूप में की । प्रभारी थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । उन्होंने यह भी बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow