सीएम योगी के काफ़िले के बीच आई गाय, सुपरवाइजर निलंबित

Dec 22, 2025 - 08:06
 0  67
सीएम योगी के काफ़िले के बीच आई गाय, सुपरवाइजर निलंबित

अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP

 गोरखपुर । गोरखनाथ क्षेत्र में नये ओवरब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रमके दौरान शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था में चूक सामने आई, मुख्यमंत्री के काफ़िले के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही अचानक एक गाय सुरक्षा घेरे में घुस गई, हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल गाय को काबू में कर लिया, जिससे कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई, घटना के दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात पुलिस और प्रशासनिक अमले में कुछ देर के लिये अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति को जल्द ही संभाल लिया गया और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराया गया, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के बीच गाय के प्रवेश की तस्वीरें देखी जा सकती हैं, वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुये सुपरवाइजर अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया है, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वीवीआईपी सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow