जुलूस में खलल डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई--पीडी सिंह

Jun 29, 2025 - 22:48
 0  32
जुलूस में खलल डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई--पीडी सिंह

अजमेर अली INewsUP

 ब्यूरो चीफ, गोरखपुर । मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना पीपीगंज प्रभारी पुलिस एलर्ट मोड़ में है ,पहले से ही पुलिस क्षेत्र के सम्भ्रांत व जनप्रतिनिधियों के अलावा मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात कर त्योहार को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील कर चुकी है। मोहर्रम जुलूस में उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए सादे ड्रेस में कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि उपद्रवियों पर नकेल कसी जा सके। पीपीगंज थाना अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने कहा कि साम्प्रदायिक माहौल खराब करने वालों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है ,कुछ लोग सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने व गलत सुचना डालकर माहौल खराब करने का कुत्सित प्रयास करते हैं तो उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की जाएगी। कुछ व्यक्तियों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन द्वारा रेड कार्ड नोटिस दिया गया है यदि उनके द्वारा मोहर्रम त्यौहार में किसी भी प्रकार की प्रतिकूल कृत्य किया जाएगा तो ऐसे लोगों के खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।ताजिया कमेटी के मुतवल्ली और उनके वालंटियरो को भी अलग से मीटिंग कर जुलूस को सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु जिम्मेदारी तय की गई है। । सभी हल्का इंचार्ज व बीट सिपाही अपने अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे और अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखेंगे ,ताजिया व जुलूस में खलल डालने वालों को चिंहित कर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे।जुलूस के गतिविधियों पर ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow