कमीशन मांगने पर बीडीओ पर भड़के प्रधानों ने ब्लॉक गेट पर जड़ दिया ताला

Jul 1, 2025 - 23:47
 0  135
कमीशन मांगने पर बीडीओ पर भड़के प्रधानों ने ब्लॉक गेट पर जड़ दिया ताला

असलम खान INewsUP

 भानपुर,बस्ती । रुधौली विकास खंड के ब्लॉक मुख्यालय गेट पर मंगलवार को ग्राम प्रधानों व प्रतिनिधियों ने कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए बीडीओ पर भड़क उठे और ब्लॉक मुख्यालय गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन दिया। प्रधानों का आरोप है कि अधिकारी कार्य योजना की स्वीकृति से पहले ही कमीशन मांगते हैं। मस्टररोल फीडिंग के नाम पर एडवांस कमीशन की मांग की जाती है। पूर्व अधिकारियों की तुलना में वर्तमान अधिकारी ज्यादा कमीशन मांग रहे हैं। प्रधानों ने बताया कि उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारी मनरेगा कार्यों को लेकर भी दबाव बनाते हैं। गेट पर ताला लगने से अन्य विभागों के कर्मचारी भी परेशान हुए। प्रधान संघ ने कहा कि सक्षम अधिकारी के आश्वासन के बिना धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। मौके पर ब्लॉक प्रमुख और पुलिस बल मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे ने बताया कि प्रधान संघ ने बिना पूर्व सूचना के धरना दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow