पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष के निधन पर भाजपाईयों ने व्यक्त की शोक संवेदना
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व बनकटी मंडल उपाध्यक्ष 57 वर्षीय दिलीप पाल के लंबी बीमारी के चलते निधन पर भाजपाइयों समेत क्षेत्र वासियों ने शोक संवेदना व्यक्त कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया । बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड निवासी भाजपा नेता दिलीप पाल 25 वर्ष की आयु से ही सामाजिक सरोकारों व हिन्दू युवा वाहिनी समेत भाजपा के विभिन्न संगठनों से जुड़े रहे, जिनका गंभीर बीमारी के चलते बुधवार को निधन हो गया । उनके निधन पर पूर्व विधायक रवि सोनकर,मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय,मोहम्मद वसीम,डॉ. अनिल कुमार मौर्य,रवि अग्रहरी,शशि गोंड,भोलू पाल समेत भाजपाईयों ने घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर उनके निधन को पार्टी की छति बताया । पूर्व विधायक ने कहा कि दिलीप पाल पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं वरन पार्टी की मजबूत रीढ़ के समान थे और वे निरंतर पार्टी हित में काम कर रहे थे ।
What's Your Reaction?

