स्वास्थ्य की देखभाल करने बनकटी पहुंचे एम्स व वेदांता के नामचीन चिकित्सक,शिविर में हुआ 494 मरीजों स्वास्थ्य परीक्षण

Mar 2, 2025 - 21:56
 0  50
स्वास्थ्य की देखभाल करने बनकटी पहुंचे एम्स व वेदांता के नामचीन चिकित्सक,शिविर में हुआ 494 मरीजों स्वास्थ्य परीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । सूर्य बक्श पाल इंटर कॉलेज परिसर में एनएचपीसी द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया , जिसके मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया । जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पॉवर कार्पोरेशन (एनएचपीसी) ने समाजसेवी संस्था माटी के अगुवाई में रविवार को देश के जाने माने चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम द्वारा सूर्य बक्श पाल इंटर कॉलेज बनकटी परिसर में निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवा वितरण का आयोजन कर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के हृदय रोग,ब्लड प्रेशर,सुगर,चर्म रोग व थायराइड आदि 494 गंभीर रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निः शुल्क दवा वितरित किया गया । मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजना से निःशुल्क इलाज की व्यवस्था से करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं, माटी और एनएचपीसी के स्वास्थ्य शिविर लगाकर निरोगी बनाने के संकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि जबतक भारत स्वस्थ नहीं होगा तबतक स्वस्थ भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है, सांसद पाल ने अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री के "मन की बात" कार्यक्रम की चर्चा करते हुए मनुष्य के मोटापा को ही जीवन की सबसे बड़ी समस्या बताया । स्वास्थ्य शिविर को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्रवासियों का निः शुल्क जांच और दवा वितरण अत्यंत सराहनीय है । माटी संयोजक आसिफ़ आज़मी ने माटी की जन स्वास्थ्य और युवा रोजगार एवं उद्यमिता विकास जैसे उद्देश्यों का परिचय कराया। इस शिविर में मधुमेह विशेषज्ञ जितेन्द्र नागर, डा. अहमद मिन्हाजुद्दीन, डा. अमित सतसंगी,डा. संतोष सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, विजय शर्मा समेत दिल्ली व लखनऊ के बड़े विशेषज्ञ और चिकित्सक शामिल रहे । चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अहमद मिन्हाजउद्दीन ने कहा कि इस क्षेत्र में चर्म रोग अधिक है, इससे बचने के लिए नियमित साफ सफाई का ध्यान रखने के साथ ही अधिक मात्रा में पानी का सेवन और उचित आहार लेना चाहिए। इस अवसर पर दिनेश पाल,जय बक्श पाल,विवेकानंद शुक्ल,रविचन्द पांडेय,अंकित पांडेय,मोहम्मद वसीम,शिवकुमार पाल,डॉ. अजीत सिंह,उमेश श्रीवास्तव, राधेश्याम पाण्डेय, गिरधारी पाल,अवधेश पाल,अतुल पाल,शमसाद आलम,राकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow