जानें...., एक दूजे से गले मिलने के बाद किशोरियों ने क्यों लगाई नदी में छलांग

Jan 10, 2026 - 21:04
 0  102
जानें...., एक दूजे से गले मिलने के बाद किशोरियों ने क्यों लगाई नदी में छलांग

संदीप चौरसिया INewsUP

कुदरहा, बस्ती । एक ही गांव की दो सहेलियों ने कुछ ही दूरी पर स्थित कुआनों नदी के बानपुर पुल से छलांग लगा दिया । पुल के निकट मौजूद दो युवकों ने किशोरियों को नदी से बाहर निकालकर दोनों की जान बचाई। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा भेजवाया । नदी में कूदने की घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों ने बानपुर पुल पर जाली लगाने की मांग की है। लालगंज थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी गिरजा शंकर की 16 वर्षीय बेटी लक्ष्मी व इसी गांव के सुग्रीम की 17 वर्षीय बेटी अंजू दोनों काफी अच्छी सहेली हैं , शनिवार की दोपहर बाद दोनों सहेलियाँ घर से निकलकर कुआनों नदी के बानपुर पुल पर पहुंची । पहले एक दूजे के गले मिलीं फिर एक एक कर दोनों ने पुल से नदी में छ्लांग लगा दिया । पुल के पास मौजूद बानपुर निवासी विकास व मुनीर दौड़ कर पुल के नीचे पहुंचे और दो को नदी से निकलकर बाहर ले आये । चर्चा है कि लक्ष्मी और अंजू काफी अच्छी सहेलियाँ हैं । लेकिन दोनों परिवारों को इनकी दोस्ती पसंद नहीं है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow