दुपट्टे के सहारे कुंडी से लटकता मिला किशोरी का शव

Mar 1, 2025 - 11:55
 0  135
दुपट्टे के सहारे कुंडी से लटकता मिला किशोरी का शव

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर में शनिवार की सुबह एक किशोरी का शव उसके घर में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ नें फोरेंसिक टीम को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए। गांव के किशोरी के शव लटके होने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बानपुर ग्राम निवासी करिश्मा 16 पुत्री झीनक का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था, जिसकी सूचना सुबह करीब पौने छः बजे गांव के चौकीदार रामपाल द्वारा स्थानीय पुलिस को दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की विधिवत छानबीन कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त ग्राम में विगत एक साल के भीतर करीब दस लोगों द्वारा आत्महत्या किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow