जमीन बटवारे को लेकर मारा पीटा
सरताज आलम INewsUP
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के रजली गांव निवासी संदीप कुमार ने जमीनी बटवारे की बात को लेकर मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का अपने भाई, भाभी पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि जमीन बटवारे की बात को लेकर उसके भाई सुनील कुमार उर्फ अनिल कुमार, उसकी भाभी सीता देवी ने मिलकर लाठी, डंडे, लात घूसे से उसे मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
What's Your Reaction?

