डायरिया के प्रकोप से बाघापार में दर्जनभर बीमार

Jun 13, 2025 - 21:32
 0  88
डायरिया के प्रकोप से बाघापार में दर्जनभर बीमार

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी । बनकटी विकास खण्ड के बाघापार में दर्जनभर लोग डायरिया की चपेट में आकर बीमार हैं । जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया गया है । भीषण गर्मी के चलते बाघापार निवासी 13 वर्षीय मीनाक्षी, 38 वर्षीय वंदना,55 वर्षीय बालकृष्ण शुक्ल,42 वर्षीय गुंजन शुक्ला व 16 वर्षीय शिवांगी,33 वर्षीय वीरेंद्र शुक्ल,50 वर्षीय गंगा शरण,60 वर्षीय विंध्यवासिनी,75 वर्षीय अर्जुन शुक्ल सहित दर्जनभर लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया । जहां खबर लिखे जाने तक इलाज चल रहा था । वहीं आधा दर्जन लोग इलाज कराकर घर जा चुके थे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow