पुलिस ने जब्त किया गैंगस्टर की स्कूटी

Jun 13, 2025 - 23:12
 0  111
पुलिस ने जब्त किया गैंगस्टर की स्कूटी

अजमेर अली INewsUP

 ब्यूरो चीफ , गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं गैगंस्टर एक्ट के अपराधियों विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में, श्रीमान जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश के क्रम में मु0अ0सं0 569/23 धारा 3/(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना रामगढ़ताल गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्त मयंक कुमार त्रिपाठी पुत्र कमल किशोर त्रिपाठी निवासी B-23 आवास विकास कालोनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के द्वारा अपराध से अर्जित स्कूटी UP53AH6662 होण्डा एक्टिवा को नायब तहसील सदर मय राजस्व टीम व प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल मय पुलिस टीम की मौजूदगी में उ0प्र0 गिरोह बंद समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधि0 1986 की धारा 14(1) के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । जब्त की गयी सम्पत्ति अनुमानित किमत लगभग 80,000 रुपये है । अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही प्रचलित है । आज दिनांक 13.06.2025 को अन्तर्गत धारा 14(1) यूपी गैगेस्टर में जब्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow