वीणापाणि की पूजा कर मनाया गया बीआरसी का स्थापना दिवस

Mar 7, 2024 - 20:02
 0  15
वीणापाणि की पूजा कर मनाया गया बीआरसी का स्थापना दिवस

आलोक बरनवाल INewsUP

रूधौली बस्ती । रुधौली नगर पंचायत के लोहिया नगर वार्ड स्थित बीआरसी एकेडमी का 12वां स्थापना दिवस वीणापाणि माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय निदेशक सुनील शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा सभी अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए बताया कि आज एक दर्जन से अधिक नए बच्चों का नामांकन हुआ है। प्रबंधक वंदना शुक्ला ने कहा कि हमारे यहां पठन-पाठन गतिविधियों के साथ छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है विद्यालय में आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की इसी कड़ी में स्थापना दिवस भी एक महत्वपूर्ण कड़ी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है साथ ही साथ यह भी कहा कि हवन से पर्यावरण में शुद्धि होती है इसलिए हम इसका भी आयोजन करते रहते हैं। इस दौरान प्रसून ,कामिनी, प्रियंका पांडेय,मोहन, पाटन दीन, राजेंद्र प्रसाद ,नेहा वर्मा ,खुशबू ,सरिता, शादाब खान, रोहित शर्मा ,अमित पांडेय नरेंद्र पांडेय, राहुल अखिलेश सिंह सहित समस्त छात्र एवं छात्रा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow