सहज जन सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ

Mar 7, 2024 - 20:53
 0  35
सहज जन सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ

सरताज आलम INewsUP

बस्ती । नगर पंचायत नगर बाजार बस्ती के पोखरनी चौराहे पर अरमान सहज जन सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया । टेमा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि तथा नगर पंचायत नगर बाजार के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इरफान अंसारी ने फीता काटकर जन सेवा केंद्र का उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि पोखरनी चौराहे पर जन सेवा केंद्र खुल जाने से यहां के लोगों को ऑनलाइन सेवाओं के लिए काफी सुविधा मिल जाएगी । जन सेवा केंद्र के प्रोपराइटर अफसर अहमद वह पंकज कुमार ने कहा कि उनके यहां सभी ऑनलाइन सेवाओं के साथ आधार में करेक्शन करवाना, फोटोकॉपी, फोटो, आधार से पैसा निकालना सहित सभी ऑनलाइन कार्य किए जाएंगे । इस अवसर क्षेत्र तथा आसपास नवाजिश अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow