मिल्कीपुर उपचुनाव में जनता का फैसला सीएम योगी आदित्यनाथ के सुशासन की मुहर--अंकित पांडेय

Feb 8, 2025 - 23:55
 0  25
मिल्कीपुर उपचुनाव में जनता का फैसला सीएम योगी आदित्यनाथ के सुशासन की मुहर--अंकित पांडेय

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती। उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता का फैसला प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सुशासन की मुहर है इस चुनाव परिणाम से विपक्ष पूरी तरह हताश है । उक्त बातें बनकटी के भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विजय उत्सव समारोह में कही । शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 वर्ष बाद भाजपा की ऐतिहासिक वापसी व मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई तथा बनकटी,महसों,मुंडेरवा व कुदरहा सहित जिले के विभिन्न मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में जगह जगह विजय उत्सव मनाते हुए पटाखे फोड़े गए और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" व मोदी,योगी,हरीश द्विवेदी जिंदाबाद के नारे लगाए ।भाजपा के बनकटी मण्डल अध्यक्ष अंकित पांडये के नेतृत्व में बनकटी कस्बे में आयोजित विजय उत्सव में मौजूद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव परिणाम से विपक्ष पूरी तरह हताश है, जनता ने यह संदेश दे दिया है कि देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा ही सबसे उपयुक्त विकल्प है।" इस अवसर पर विवेकानंद शुक्ल,डॉ. अनिल मौर्य,अतुल पाल,वसीम भाई,भोलू पाल,गिरजेश पाल,बंटी पांडेय,मदन गौतम,सुनील पाल,अजय पांडेय,अमरनाथ अग्रहरी,रघुनंदन दुबे,रविशंकर अग्रहरी आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow