घारी में बंधी भैंस चोरी, पकड़ाए चोर को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप

Feb 7, 2025 - 17:44
Feb 7, 2025 - 18:58
 0  239
घारी में बंधी भैंस चोरी, पकड़ाए चोर को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप

संदीप चौरसिया INewsUP

 कुदरहा, बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के बारीघाट निवासी अशोक चौधरी के घारी में खूंटे से बंधी एक भैंस चोरी हो गई, घारी में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये भैंस चोरी की घटना सामने आने पर उन्होंने लालगंज पुलिस को नामजद तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की । पुलिस को तहरीर देकर अशोक चौधरी पुत्र स्व. रामजी चौधरी ने बताया कि 6 फरवरी की रात पास के गाँव के दो लोग भैंस खोलकर ले गए तथा बारीघाट से करीब दो किलोमीटर दूर अमईपार सीवान में पहुंचे, जहां गेहूँ की सिंचाई कर रहे किसानों को देख चोरों ने भैंस छोड़ फरार हो गए । लावारिस हालत में भैंस को देख खेत की सिंचाई कर रहे किसानों ने भैंस को पकड़कर पेड़ से बांध दिया तथा अगले दिन की सुबह चोरी की खबर फैलने पर अमईपार के एक व्यक्ति ने फोन कर भैंस बांधे जाने की सूचना दी । वहीं अशोक चौधरी ने पुलिस पर पकड़ाए चोरों को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भैंस चोरी की घटना में शामिल दो युवकों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था लेकिन पुलिस ने रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि भैंस चोरी होने की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow