रिस्तेदार के विदाई की तैयारी करने निकली महिला की मौत

Apr 6, 2024 - 23:12
Apr 7, 2024 - 00:31
 0  161
रिस्तेदार के विदाई की तैयारी करने निकली महिला की मौत
मृतका की फ़ाइल फोटो

राजेश उपाध्याय INewsUP

बनकटी बस्ती । बस्ती महुली मार्ग के बनकटी कस्बे में शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सड़क पार कर रही 35 वर्षीय महिला अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई । राहगीरों व कस्बे वासियों की मदद से घायलावस्था में सीएचसी बनकटी ले जाया गया जहां चिकित्सक जिला अस्पताल रेफर कर दिया, अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल के चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । लालगंज थानाक्षेत्र के बांसापार निवासी 35 वर्षीय मेरसा देवी पत्नी राम फुलेश अपने एक रिश्तेदार की विदाई हेतु बनकटी बाजार से कपड़ा लेने गई थी । एक वस्त्रालय से कपड़ा देखकर निकली और सड़क पार करने के दौरान देईसांड़ की तरफ से आ रही अनियंत्रित बाइक में साड़ी फंस जाने से बाईक की चपेट में आ गई, जिससे बाईक चालाक सहित महिला दूर जा गिरी । हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें लगने से अचेत हो गई । अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरी बाईक चालक को मामूली चोट आई जिसका उपचार कर घर भेजा गया । मृतका अपने पीछे पति रामफुलेश सहित दो बेटियां व दो बेटों समेत पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow