पीएम आवास निर्माण न हुआ तो वापस करनी पड़ेगी प्राप्त धनराशि- ईओ

Mar 5, 2024 - 00:10
Mar 5, 2024 - 00:37
 0  40
पीएम आवास निर्माण न हुआ तो वापस करनी पड़ेगी प्राप्त धनराशि- ईओ

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । बनकटी नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सोमवार को चेयरमैन उर्मिला देवी की अध्यक्षता में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक की गई । जहाँ पीएम स्वनिधि योजना, पीएम आवास निर्माण व लंबित किस्तों का सीघ्र भुगतान,आयुष्मान कार्ड,राशन कार्ड तथा सोलर कनेक्शन हेतु ऑनलाइन आवेदन,जन्म प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर की नकल आदि विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा की गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि जिन वार्डों में पीएम आवास के लाभार्थियों ने भुगतान होने के बाद भी आवास का अधूरा निर्माण पूरा नहीं कराया उन्हें प्राप्त धनराशि लौटानी होगी वहीं मौजूद सभासदों ने एक स्वर में पीएम आवास के लाभार्थियों की लंबित दूसरी व तीसरी किस्तों के जल्द भुगतान कराने की मांग की । गांधीनगर वार्ड सभासद शबनम बानो ने वार्ड के पात्र परिवारों हेतु राशन कार्ड,आयुष्मान कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र की समस्याओं से अवगत कराया । अधिशासी अधिकारी ने गांधीनगर वार्ड के सजनाखोर में 86 के सापेक्ष 52 व चन्द्रनगर वार्ड के मथौली में 199 के सापेक्ष 114 तथा अम्बेडकर नगर वार्ड के बाँसापार में 68 के सापेक्ष 27 आयुष्मान कार्ड जारी होने की जानकारी दी तथा शेष पात्रों हेतु जल्द आयुष्मान कार्ड जारी कराने तथा राशन कार्ड की समस्या हल कराने का आश्वासन दिया और यह भी कहा कि जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु आवेदन 21 दिन के अंदर मिलने पर आसानी से प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है किंतु इससे अधिक समय बीतने पर उपजिलाधिकारी के आदेश पर जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाता है वहीं वर्ष 2010 के बाद नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाता है । बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से नगर पंचायत के ठेला,गुमटी व फुटपाथ के सैकड़ों व्यवसाईयों को 10 हजार रुपये का बैंक ऋण दिलवाया जा चुका है तथा जरूरतमंद व्यवसायी नगर पंचायत कार्यालय से सम्पर्क कर आवेदन कराकर पीएम स्वनिधि योजना का लाभ ले सकते हैं तथा पीएम सूर्य घर योजनांतर्गत 300 यूनिट मुफ्त बिजली पाने के लिए सोलर पैनल हेतु ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं जिससे पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जा सके ।

। इस अवसर मुख्य रूप से इस अवसर पर सभासद बाबूराम चौधरी,दिनेश चौधरी,शबनम बानो,मोहम्मद हफीज, ऋषिराज मुनि,नवीन पाल,कौशल चौधरी,श्याम सुंदर चौधरी तथा बंटी पांडेय,बृजेश यादव,सुभाष शर्मा,साधुशरण,संजू चौधरी आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow