बकरीद पर ड्रोन से होगी मस्जिदों की निगरानी
अजमेर अली INewsUP
ब्यूरो चीफ, गोरखपुर। पीपीगंज थाना प्रभारी की अध्यक्षता में ईद उल अज़हा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए जनपद की पुलिस ने कमर कस ली है एसएसपी राज करन नय्यर के निर्देश पर थानों पर शांति समिति की मीटिंग की जा रही है तो वही थाना प्रभारी प्रभु दयाल सिंह क्षेत्र में लगातार गश्त कर हर एक गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए है। क्षेत्राधिकारी पीपीगंज विवेक कुमार तिवारी और थाना प्रभारी पीपीगंज प्रभु दयाल सिंह ने पुलिस बल के साथ जानवरों की कुर्बानी वाले स्थानों का निरीक्षण किया बाजारों में जाकर हर एक व्यवस्थाओं की जानकारी ली दुकानदारों से बातचीत किया आमजनमानस के बीच पुलिस की मौजूदगी का एहसास भी करवाया कुर्बानी स्थलों पर जाकर यह भी सुनिश्चित किया कि कुर्बानी वाले दिन सभी व्यवस्थाएं सही है कि नही वही दोनों पुलिस के अधिकारियों ने मस्जिदों का भी दौरा कर के वहा के स्थानीय लोगो मस्जिदों के इमाम से बातचीत किया और सभी को ये बताया कि नमाज के दौरान इस बात का सभी लोग ऐलान जरूर कर दे कि कुर्बानी पर्दा लगा कर करे घर के अंदर करे या फिर जो जगह निर्धारित की गई है वही पर करे जानवरों के अवशेषों को सड़क पर न फेके जानवरों के एक्स्ट्रा पार्ट को काले पालीथीन में रख कर गड्ढे मे दफन करें साथ ही इस बात का भी ध्यान रखे कि घर के किसी भी लड़के या व्यक्तियों के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक फ़ोटो और वीडियो न डाले किसी की भी भावना आहत नही होनी चाहिए बकरीद पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मिल जुलकर मनाए। सीओ कैम्पियरगंज विवेक कुमार तिवारी ने कहा कि शासन की जो गाइड लाइन्स है पीस मीटिंग में बताई गई है उसी के अनुसार कुर्बानी करे किसी भी तरह की कोई शिकायत का मौका न दे और इस बात का विशेष ख्याल रखे कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नही होगी अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो कठोर करवाई के लिए तैयार रहे उसे बख्शा नही जाएगा अगर कोई अराजक तत्व किसी भी प्रकार की गलत भ्रामक प्रचार एवं अफवाफ फैलाने का काम करता है तो इसकी सूचना फौरन पुलिस के दे तत्काल करवाई की जाएगी। मजिस्ट्रेट हंसराज ने कहा कि पुलिस आपकी सेवा में 24 घण्टे मौजूद है। पीस मिटिंग में अधिशासी अधिकारी अंजनेय मिश्रा SI आदर्श ,अजीत यादव अनिकेत कुमार भारती, अश्विनी तिवारी,हेड कांस्टेबल सत्यबीर सिंह, अजीत यादव, सभासद जावेद, सभासद अताउल्लाह, सभासद गुलाम अली, सभासद ज्वाहिर, सभासद प्रतिनिधि राजू मद्धेशिया, असगर खान असलम शेख, सलीम अली, सुधीर सिंह समस्त लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

