लेखपाल की पिटाई के आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Jun 4, 2025 - 20:10
 0  394
लेखपाल की पिटाई  के आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज

असलम खान INewsUP

भानपुर बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के कड़जहना गाँव में शिकायत की अभिलेखीय व स्थलीय जांच करने गए लेखपाल भूपेन्द्र कुमार व भास्कर वर्मा ने जांच के दौरान कुछ दबंगों द्वारा हमला कर भू- नक्शा व गुनिया आदि छीन लेने तथा सरकारी काम मे बाधा डालने का आरोप लगाया था । लेखपाल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि राम चन्द्र पुत्र बेचई ग्राम कड़जहना के प्रार्थना पत्र पर गाँव में स्थलीय जांच करने गए थे, जहां जांच के दौरान हमलावरों ने मारा पीटा तथा भू नक्शा, गुनिया, फीता इत्यादि छीन लिया । सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी रूधौली सतेन्द्र कुमार सिंह व नायब तहसीलदार नीरज सिंह मौके पर पहुंच गए । तहसील के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर थाना प्रभारी विजय कुमार दूबे से मिलकर हमला करने वाले व्यक्तियों रामचंद्र, राम प्रकाश, रामसूरत, राम मूरत,पुत्रगण बेचई, सोना पुत्र राम सूरत व गिरजाशंकर पुत्र अमृतलाल गौड़ आदि के विरुद्ध मारने पीटने व सरकारी काम में बांधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया । विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow