बाइकों के टक्कर में चालक की मौत,दूसरा घायल

Mar 5, 2024 - 00:05
 0  48
बाइकों के टक्कर में चालक की मौत,दूसरा घायल

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी, बस्ती । लालगंज थानांतर्गत महुली मार्ग के ठेकनापार गांव के निकट रविवार की देर रात दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई, आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सक ने घायल रामजी को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे बाइक चालक का इलाज चल रहा है । जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के बरसु मोहल्ला निवासी रामजी पुत्र राम दरश बाइक से महुली मार्ग से कहीं जा रहे थे जैसे ही लालगंज थानाक्षेत्र के ठेकनापार पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई और दोनों चालक सड़क पर ही गिर पड़े । सूचना पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की टीम ने वाहनों को सड़क से हटवाते हुए सुरक्षित रखवाया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow