रास्ता टूटने से खिरिहवा मार्ग पर आवागमन ठप

Jul 7, 2024 - 00:01
 0  118
रास्ता टूटने से खिरिहवा मार्ग पर आवागमन ठप

संदीप चौरसिया INewsUP

बनकटी बस्ती । विकास खण्ड के अमरडोभा व खिरिहवा गांव के बीच से हो कर जाने वाले मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है,जबकि जिम्मेदार सोते रहे और बारिश के दिन फिर से शुरू हो गए । दरअसल पानी का निकास न होने से सड़क पर पानी रुकने लगा और सड़क टूट गई, जिससे खिरिहिवा गांव का मुख्य मार्ग की सड़क पर आवागमन बाधित हो गया । इस रास्ते दर्जनों छात्र स्कूल जाते हैं , सड़क टूट जाने से स्कूली वाहन नहीं आते और बच्चे स्कूल नहीं जा पाते जिससे उनका भविष्य अंधकार मय होने लगा । कुछ बड़े बच्चे है वो साइकिल से घर से निकलते हैं स्कूल जाने के लिए लेकिन रास्ता खराब होने के कारण रास्ते में कीचड़ मे गिर कर वापस घर आजाते है। खिरिहवा गांव से कैथवलिया तक रास्ता बहुत ही खराब है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow