हाइट गेज पर चढ़ा सरफिरा, पुलिस व ग्रामीणों ने मसक्कत कर नीचे उतारा

Jul 5, 2024 - 19:00
 0  76
हाइट गेज पर चढ़ा सरफिरा, पुलिस व ग्रामीणों ने मसक्कत कर नीचे उतारा

अजमेर अली INewsUP

पीपीगंज गोरखपुर । नगर पंचायत पीपीगंज के रेलवे गेट नंबर 14 सी के हाइट गेज पर सुबह 10.00 बजे एक सरफिरा युवक चढ़ गया। वही देखते देखते भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गेट पर स्थित रेल कर्मी ने इसकी सूचना स्टेशन और थाने पर दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीपीगंज कस्बा प्रभारी नितिन श्रीवास्तव, कास्टेबल उमेश कुमार सिंह, का.अमित राज व आरपीएफ कास्टेबल पंकज कुमार ने मौके पर पहुंच कर सरफिरे युवक को नीचे उतारने के लिऐ बहुत समझाया लेकिन वो नीचे नही उतरा। वही सरफिरा युवक अपने हाथ में शीशे का टूटा हुआ बोतल लिया था। जिससे उतारने वाले लोगों पर बोतल से मारने की कोशिश की जिसमे कांस्टेबल उमेश कुमार सिंह और एक अन्य व्यक्ति को भी हल्की चोटे भी आई। आरपीएफ नकहा जंगल पीपीगंज पुलिस और नगर पंचायत कर्मियो और ग्रामीणों की डेढ़ घण्टों की मशक्कत के बाद पुलिस और नगर पंचायत कर्मियों ने सीडी लगाकर हाइट गेज पर चढ़ कर उक्त सरफिरे युवक को दबोचा लिया। पीपीगंज पुलिस सरफिरे युवक को लेकर थाने पहुंची ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow