मसूदी मस्जिद में पूरी हुई तराबीह
इशिका गुप्ता INewsUP
बस्ती। पुरानी बस्ती के डफाली टोला स्थित मसूदी मस्जिद में दस रमज़ान को बड़ी तराबीह मुकम्मल हुई। तराबीह पूरी होने पर मजलिस का आयोजन किया गया। तराबीह पढ़ा रहे हाफिज असरार अहमद निज़ामी और सहयोगी अफजल हुसैन को फूल माला से सम्मानित किया गया। मजलिस में शादाब ने नातिया कलाम " खोटे सिक्के भी मदीने में चलते हैं" पेश किया तो मौजूद लोगों ने खूब दाद दी। सरवरे आलम ने कलाम "आका है हमारा, मौला है हमारा" पेश किया। तराबीह हाफिज मोहम्मद असरार ने पढ़ाई और बताया कि क्षेत्र के लगभग दो सौ लोगों में इसमें प्रतिभाग किया। कहा कि बड़ी तराबीह पूरी होने पर तराबीह की नमाज़ बंद न करें, तराबीह की नमाज़ सुन्नते मुअक्कदा है, जिसे पूरे रमजान पढ़ा जा चाहिए। इस अवसर पर मोहम्मद इब्राहिम, मो इस्माइल, सेराज अहमद, रियाजत अली, इरफान अली, नबी हुसैन, अली हुसैन, बुल्ला, मोबीन अहमद, डॉ इस्राइल, रफीक अहमद, मेराज अहमद, अरसद अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

