सांसद ने किया 68 परियोजनाओं का लोकार्पण
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । बनकटी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल के नेतृत्व में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक दूधराम,नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी व अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलन व फीता काटकर किया तथा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में कुल 7करोड़ 70 लाख 96 हजार रुपए के लागत से हुई 68 परियोजना का लोकार्पण किया । लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी है और साथ ही वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का सिरमौर बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करना होगा । विधायक दूधराम व इं. अरविंद पाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया । भाजपा नेता अरविंद पाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हरीश द्विवेदी को तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनाकर उनपर भरोसा जताया है उसी तरह से हम सभी को मिलकर उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मतों से जीतने वाला सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का काम करना होगा । संचालन रविचन्द पांडेय ने किया । इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह, जिपं सदस्य सुरेन्द्र नाथ तिवारी,प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,इं.अरविंद पाल,अश्विनी उपाध्याय,विवेकानंद शुक्ल,अतुल पाल,अखिलेश शुक्ला,बाबूराम चौधरी,वसीम भाई,दिनेश चौधरी,नवीन पाल,साधुशरण,हफीज भाई,डॉ. अनिल मौर्य,कौशल चौधरी,राजेन्द्र शुक्ल,राणा पाल,संजू चौधरी,सुभाष शर्मा,विनोद यादव,अजय परमात्मा यादव,श्याम सुंदर चौधरी,दाऊद खान,मो.हसन,मुरलीधर शुक्ल,जगदम्बा शुक्ल,अजय अग्रहरी,शेष पाल,भोला मौर्य,नन्हे पाल, राजेन्द्र चौधरी,आशीष चौधरी,रमेश यादव आदि मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

