दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक पुलिस के हिरासत में

Mar 5, 2024 - 00:02
 0  154
दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक पुलिस के हिरासत में

सूरज मिश्रा INewsUP

 बस्ती । थानाक्षेत्र के लालगंज कस्बे के एक विद्यालय में दूसरे के स्थान पर इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा दे रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया । जानकारी के मुताबिक लालगंज कस्बे के स्वर्गीय द्वारिका चौधरी इंटर कॉलेज चौबाह में सोमवार को इंटरमीडिएट के द्वितीय पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा चल रही थी, कक्ष निरीक्षक को युवक पर शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू हुई तो छात्र उठकर कमरे से भागने लगा । कक्ष निरीक्षकों ने छात्र को दौड़ाकर पकड़ा और पुलिस को सूचना दी गई । पूछताछ में युवक की पहचान वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बहेरिया गांव निवासी मुकेश पुत्र पंचम के रूप में हुई जोकि दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow