न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Nov 16, 2024 - 13:29
 0  83
न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सरताज आलम INewsUP

बस्ती । नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर व चाकू दिखाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। न्यायालय में दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव निवासी संतबली 2 अगस्त को उसके घर में घुस गये और उसकी साड़ी खोल दी तथा ब्लाउज फाड़ दिया । महिला का आरोप है कि शोर मचाने पर वह भाग निकला, लेकिन 6 अगस्त को फिर से वह उसके घर में घुस पहुंचा और इस बार वह चाकू दिखाकर, डरा धमका कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। 20 सितम्बर को उसके घर के सामने लघुशंका करने से मना करने पर उसने गाली गलौज देना शुरू कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दिया । मामले में पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण लियाा। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow