बीमा कंपनी के नाम पर बुजुर्ग के खाते से 19.30 लाख उड़ाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
संदीप चौरसिया INewsUP
कुदरहा,बस्ती । जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में एक गरीब और अनपढ़ बुजुर्ग रामकुशल के साथ हुई धोखाधड़ी में कलवारी पुलिस ने गाँव के श्रीकांत शर्मा और कुदरहा लालगंज मार्ग निवासी सुमित कुमार शुक्ला के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने एसपी डॉ. यशवीर सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई, थी जिसके बाद कलवारी पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उप-निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। पुलिस अब बैंक की डिजिटल फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि लूटी गई 19.30 लाख रुपये की धनराशि किन-किन खातों में ट्रांसफर की गई है। पीड़ित के अनुसार, गांव के श्रीकांत शर्मा और कुदरहा निवासी सुमित कुमार शुक्ला ने बुजुर्ग को विश्वास में लेकर बैंक ले गए। आरोपियों ने बड़े ही शातिर तरीके से खाता खुलवाते समय अपना मोबाइल नंबर पीड़ित के खाते से लिंक करवा दिया, ताकि बैंक से होने वाले किसी भी लेनदेन की जानकारी बुजुर्ग को न मिल सके आरोपियों ने सुनियोजित ढंग से 27 फरवरी से 30 मई 2026 के बीच एटीएम, यूपीआई और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के जरिए बुजुर्ग के खाते से कुल 19 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित ने बैंक जाकर अपना स्टेटमेंट निकलवाया,तो खाते में मात्र 1,099 रुपये शेष बचे थे। सुमित शुक्ला और श्रीकांत शर्मा ने पीड़ित रामकुशल को नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत अवस्था में कचहरी ले जाकर जबरन अंगूठा लगवा लिया और उनकी जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया। 25 मई को जब आरोपियों ने उक्त जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया, तब बुजुर्ग को अपने साथ हुई जालसाजी का अहसास हुआ। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। असहाय बुजुर्ग ने दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया है।
What's Your Reaction?

