होली मनाने जा रहे थे घर, कार की कन्टेनर से हुइ टक्कर, पांच की मौत

Mar 11, 2025 - 16:31
 0  47
होली मनाने जा रहे थे घर, कार की कन्टेनर से हुइ टक्कर, पांच की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । खुशी खुशी काम से लौट रहे कार में सवार यात्री होली का त्यौहार मानने के लिए अपने घर जा रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि अपनी ये खुशी वो अपने घर वालों के साथ नहीं मना पाएंगे, रास्ते मे ही काल बनकर कन्टेनर उन्हें मौत के आगोश में सुला देगी, और उनको रास्ते से ही वहां पहुंच देगी जहां से वो कभी वापस नही आ सकते। गुजरात से अपने घर त्योहार मामने जा रहे 8 लोगों से भरी कर बस्ती के गोटवा में अचानक सामने कन्टेनर आ जाने से उसमे टकरा गई जिससे कार चालक समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दें पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित गोटवा टाटा एजेंसी के पास नेशनल हाइवे का है, जहां बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहे एक कंटेनर के अचानक लेन बदलने से भीषण सड़क हादसा हो गया,कंटेनर और कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए,मृतकों में गाड़ी का ड्राइवर भी शामिल है। कार में सवार यात्री गुजरात से गोरखपुर लौट रहे थे और उनमें से कुछ बिहार के निवासी भी थे। कार में कुल आठ लोग सवार थे,जो होली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे,टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद राहत कार्य शुरू हुआ। मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी रविश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने स्थिति का जायजा लिया और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, मृतकों की पहचान शिवराजसिंह, शकील, बिस्वजीत, बहारन, प्रेम (ड्राइवर) – जो गोरखपुर जिले के निवासी थे। इस पूरे मामले पर एसपी अभिनंदन ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि "हम पूरी घटना की जांच कर रहे हैं। हादसे के कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है, बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow