मोटर चोरी कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के घुकसा में रात करीब 7:30 बजे खेत की सिंचाई कर रहे किसान का मोटर चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और डायल112 को सूचित कर लालगंज पुलिस को सौप दिया । जानकारी के मुताबिक घुकसा निवासी मिन्टू पुत्र लाला खेत की सिंचाई कर रहे थे, कुछ देर बाद मोटर चालता हुआ छोड़ कहीं चले गए,तभी सूनसान पाकर पास के ही गाँव के दो युवक खेत में घुस गए और वहां लगे मोटर को बंद किया तथा बाइक पर लादकर ले जाने लगे । जैसे ही कुछ दूरी तक पहुंचे कि सामने से आ रहे ग्रामीणों नजर मोटर चोरी करने वालों पर पड़ी तो वे मोटर फेंककर भागने लगे लेकिन लोगों ने दौड़ाकर बाइक समेत चालक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में कामयाब रहा । पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपने दूसरे साथी का नाम भी बताया, जिसके बाद सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस व डायल112 की टीम ने पकड़े गए युवक की निशानदेही पर दूसरे को भी पकड़ लिया और थाने ले गई ।
What's Your Reaction?

