दिव्यांग शौचालय निर्माण में मानक विहीन ईंट के प्रयोग का आरोप
आलोक बरनवाल INewsUP
रूधौली बस्ती । तहसील के बगल में स्थित जूनियर हाईस्कूल में दिव्यांग शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है जहां पर पूरी तरीके से मानक भी ईट का प्रयोग किया जा रहा है। जब इस प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि दिव्यांग शौचालय नगर पंचायत द्वारा बनवाया जा रहा है जिसमें हम कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। अब सबसे बड़ा सवाल यहां खड़ा होता है कि परिषदीय विद्यालयों का मालिक खंड शिक्षा अधिकारी होता है जो शिक्षा,एमडीएम सहित विकास कार्यों की जांच करने के लिए नियुक्त होते है अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर पंचायत द्वारा बन रहा है कहकर पल्ला झाड़ लेने से काम चलेगा या कोई कार्यवाही होगी। जो इस प्रकार को लेकर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि श्याम बली से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि जूनियर हाई स्कूल में दिव्यांग शौचालय का निर्माण हो रहा है मुझे पता ही नहीं है जल्द ही मौके पर जाकर देख कर शिकायत की जाएगी।
What's Your Reaction?

