जानें अजगर निकलने से क्यों दहशत में हैं ग्रामीण

Feb 29, 2024 - 15:19
 0  65
जानें अजगर निकलने से क्यों दहशत में हैं ग्रामीण

संदीप चौरसिया INewsUP

कुदरहा बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के बैसिया कला गांव के राजस्व पुरवा जमालपुर के पास सड़क के किनारे कई दिनों से लगातार अजगर निकलने से हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से अजगर अपने मांद से धूप का आनंद लेने के लिए बाहर निकलते हैं। जब भीड़ इकट्ठा हो जाती है तो शोरगुल के कारण अजगर अपने मांद में वापस चले जाते हैं। जिससे खतरा बना हुआ है हालांकि अभी तक कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि अजगरों की संख्या कई है और इनकी लंबाई लगभग 12 से 15 फीट के बीच में है। ये सड़क के नीचे मांद में रहते है। भारी भरकम होने के कारण ये बहुत डरावने लगते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow