सूखे पेड़ कटवाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन

Sep 24, 2025 - 00:17
 0  10
सूखे पेड़ कटवाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन

अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP

 गोरखपुर ।  जिले के सहजनवा तहसील क्षेत्र में एक सूखा पेड़ खतरनाक स्थिति में खड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों में भय है। यह पेड़ वर्षों से सूखा हुआ है और इसकी डाली अक्सर टूटकर लोगों पर और वाहनों पर गिरती रहती है, जिससे कई लोग घायल भी हो चुके हैं। बात करें जिम्मेदारों का तो वो इस पेड़ को काटने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर सकते हैं। लेकिन अभी तक उनके द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया वही नगर पंचायत के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है लेकिन उनके द्वारा अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया, तहसील समाधान दिवस पर भी लगभग काफी बार शिकायत किया गया है लेकिन वहां से कोई तहसील अधिकारियों के द्वारा स्पष्ट जवाब नहीं है। वन विभाग, नगर पंचायत या तहसीलदार को अपनी समस्या से अवगत कराने के बाद अभी तक सूखे को काटने का कोई निर्णय नहीं लिया पेड़ की स्थिति, से कभी भी कोई भयावक मंजर और खतरा देखने को मिल सकता है सूखे पेड़ की समस्या के समाधान के मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूँ कि सहजनवा तहसील मार्ग पर वार्ड नंबर 8 केशवपुर में एक सूखा पेड़ खतरनाक स्थिति में खड़ा है। इसकी डाली अक्सर टूटकर लोगों पर और वाहनों पर गिरती रहती है, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। ना जाने कब इस समस्या का समाधान होगा इतना ही नहीं सूखे पेड़ के नीचे से 11000 वोल्टेज की सप्लाई भी गई है। कभी भी यीशु के पेड़ के गिरने से लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं और कोई भी हादसा किसी के साथ हो सकता है। और कई लोग करंट के चपेट में भी आ सकते हैं। वही इस सूखे के पेड़ की समस्या से निजात पाने के लिए दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पेड़ को कटवाने की मांग की वह प्रदर्शन के दौरान, कन्हैया सिंह ,कमलेश सिंह, कुंदन सिंह, अरिजीत सिंह अंकित सिंह, विनय सिंह, रमेश विश्वकर्मा, गोबिंद विश्वकर्मा, ब्रिजलाल विश्वकर्मा, गोबिंद कुमार, प्रदीप कुमार, जयदीप, मोनू मंटू सिंह सहित लोग उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow