अर्टिगा ने स्कॉर्पियो को पीछे से मारी टक्कर बालबाल बचे कार सवार, वाहन छतिग्रस्त

Nov 26, 2025 - 09:30
 0  36
अर्टिगा ने स्कॉर्पियो को पीछे से मारी टक्कर बालबाल बचे कार सवार, वाहन छतिग्रस्त

संदीप चौरसिया INewsUP

कुदरहा ,बस्ती । जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राम जानकी मार्ग पर बस्ती संत कबीर नगर सीमा पर डिहुकपुर गांव के पास एक अनियंत्रित अर्टिगा कार अपने आगे चल रही स्कॉर्पियो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। हालांकि स्कॉर्पियो का पिछला और अर्टिगा कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कार सवार लो लोग दुबौलिया थाना क्षेत्र के देईडीहा से सनिचरा बाजार रिस्तेदारी में जा रहे थे। वहीं स्कार्पियो सवार लोग नगर बाजार से अम्बेडकर नगर किसी कार्य से जा रहे थे घटना मंगलवार दोपहर की है जब रामजानकी मार्ग पर डिहुकपुर गांव के पास दुर्घटना हो गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow