मेरी जिंदगी बचा लीजिए साहब, मुझे जलाकर मार देंगे ससुराली

Sep 7, 2025 - 18:10
 0  146
मेरी जिंदगी बचा लीजिए साहब, मुझे जलाकर मार देंगे ससुराली

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 संतकबीरनगर । बखिरा थानाक्षेत्र के हटवा गांव में ब्याही मीरा सिंह को उसी की सास और ससुर तथा ननद मौत के घाट उतार देना चाहते हैं ? जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर मीरा सिंह ने अपने सास ससुर व ननद पर पिटाई करने तथा दुपट्टे से गला कसकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है । शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे हटवा गांव में सास ससुर व ननद ने मिलकर विवाहिता के दुपट्टे से उसका गला दबाकर मारने की कोशिश किया तथा जान बचाकर भागी विवाहिता ने डायल 112 पर सूचना देते हुए जनसुनवाई पोर्टल के जरिये बखिरा थानाध्यक्ष समेत उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है । मीरा ने बताया कि करीब तीन साल पहले पति मोनू सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए थे और उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी । जिससे उनकी दिमागी हालत बिगड़ गई, जिसका फायदा उठाकर सास ससुर और ननद मेरे खिलाफ भड़काकर विवाद कराते हैं और मुझे जलाकर मारने व मेरा हाथ काट लेने की धमकी देते हैं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow