18 सितंबर को मनाई जाएगी वरिष्ठ पत्रकार स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव की पुण्य तिथि
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । पूर्वांचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व. अनिल कुमार श्रीवास्तव की पाचवीं पुण्य तिथि 18 सितम्बर दिन गुरूवार को बस्ती प्रेस क्लब सभागार में मनाई जायेगी। यह जानकारी देते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि श्री श्रीवास्तव ने पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया है । उनकी स्मृति में स्वास्थ्य कैम्प एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। इसके साथ-साथ कई जगहों पर पौधरोपण व वृद्धाश्रम में फल वितरण किया जायेगा।
What's Your Reaction?

