होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक

Mar 10, 2025 - 08:56
 0  29
होली और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक

नूर आलम INewsUP

 कलवारी बस्ती। जुम्मे की नमाज और होली एक दिन होने व दोनों समुदायों के बीच आपसी भाईचारा बनाए रखने को लेकर पीस कमेटी की बैठक में कलवारी थाना परिसर में की गई ।रविवार को को क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी व थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में होली के दिन जुम्मे की नमाज भी है, जिसको लेकर विशेष चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि होली के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज के लिए निकलेंगे। ऐसे में अगर किसी बच्चे की नादानी से रंग लग जाए, तो इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए। थाना अध्यक्ष कलवारी जनार्दन प्रसाद ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही त्योहार महत्वपूर्ण हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। क्षेत्राधिकारी ने होली के दौरान मोटरसाइकिल चालकों को विशेष निर्देश दिए। नशे में या तीन सवारी वाहन चलाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्वक त्योहार मनाने का संकल्प लिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow