होली के दिन दो बजे के बाद नमाज़े जुमा पढ़ने की अपील
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । आगामी होली पर्व व रमजान माहीने में मुस्लिम समुदाय के बीच आपसी भाईचारा बनाये रखने को लेकर रुधौली थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक की जिसमें सभी मुस्लिम धर्मगुरुओं ने 2 बजे जुमे की नमाज पढ़ने का निर्णय लिया है । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आगामी होली, होलिका दहन व रमजान दोनों के मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों सम्प्रदाय के धर्मगुरुओं समेत संभ्रांतजनों की बैठक की गई जिसमें जुमे के दिन ही होली का त्यौहार होने के कारण मुस्लिम समुदाय के मौलियों द्वारा 14:00 बजे नमाज पढ़ने का निर्णय लिया गया। तथा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत उच्चाधिकारीगण से प्राप्त सभी आदेश निर्देश को लोगो से अवगत कराया गया तथा त्यौहार को सकुशल और शांतिपूर्ण मनाने हेतु अपील किया गया।मुस्लिम धर्म गुरुओं ने वीडियो क्लिप के माध्यम से अपील भी जारी किया।
What's Your Reaction?

