घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी श्यामजी (23) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर गमछे के फंदे से कुंडी से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक परिजन घटना के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।धौरहरा निवासी वीपत का बेटा श्याम जी रविवार सुबह से काफी परेशान था। इस संबंध में परिवार में उसने किसी से कुछ नहीं बताया। एक दिन पहले चौराहे पर किसी से उसका झगड़ा हुआ था। परिजन के मुताबिक रविवार शाम को वह घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। घर के लोगों ने सोचा कि अभी वह निकल कर बाहर आएगा। सभी अपने काम में व्यस्त हो गए। काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज दी। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर अनहोनी की आशंका होने लगी। दरवाजे पर धक्का दिया तो खुल गया। दरवाजा अंदर से ईंट के सहारे बंद किया था। अंदर कमरे में गमछे के फंदे से श्याम का शव देखकर परिजन चीख पड़े। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खुदकुशी का कारण पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।
What's Your Reaction?

