पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई,खून से लथपथ युवक पहुंचा थाने

Mar 16, 2024 - 00:11
Mar 16, 2024 - 00:20
 0  277
पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई,खून से लथपथ युवक पहुंचा थाने

राजेश उपाध्याय / सूरज मिश्रा INewsUP 

बनकटी/मुंडेरवा बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के कैथवलिया निवासी अमित हरिजन पुत्र गुरु प्रसाद की शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे पुरानी रंजिश में आधा दर्जन से अधिक संख्या में युवकों ने जमकर पिटाई कर दिया, खून से लथपथ चोटिल युवक अपने पिता के साथ थाना लालगंज पहुंचा और चार नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग करना लगा । लालगंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरा बेटा अमित अपने दोस्त निखिल गोंड के साथ रोज की तरह गांव के पास स्थित स्कूल के निकट शौच को गया हुआ था तभी निखिल गोंड से पुरानी रंजिश के चलते मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बायपोखर गांव निवासी हरिओम चौधरी,अखिलेश चौधरी व सौरभ चौधरी तथा इसी थानाक्षेत्र के जोगिया निवासी विपिन सहित पांच अज्ञात लोग आ धमके और गाली गलौज देते हुए पीटना शुरू कर दिया जिससे बेटे अमित को काफी चोट आई । शोर मचाने पर उक्त लोग जातिसूचक शब्दो का इस्तेमाल कर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow